देश की हर बड़ी खबर, सबसे पहले
Manish Shukla 9793559900 हमारे बारे मेंसंपर्क
News 41 India हिंदी न्यूज़ चैनल्स YouTube पर
सच, निष्पक्षता और तेज़ खबरें
Advertisement Space
AdSense code approval के बाद यहाँ लगाएँ
BREAKING
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा – बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ है। वे कुरूक्षेत्र में हरियाणा दिवस समारोह में शामिल हुईं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन को रवाना किया। कहा – इससे आईटी और स्टार्टअप केंद्र बेंगलुरु तथा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बीच निर्बाध रेल संपर्क होगा। उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें देश-दुनिया की बड़ी खबरें
राज्य: उत्तर प्रदेशदिल्लीबिहारमध्य प्रदेशराजस्थानमहाराष्ट्रहरियाणापंजाबउत्तराखंडदेश
● LIVE NEWSNEWS 41 INDIA लाइव अपडेटभारतीय समय (IST): समय लोड हो रहा है…लाइव देखें →

ताज़ा खबरें

खंडासा अग्निकांड: विधायक चंद्रभानु पासवान के पिता बाबा रामलखन पूर्व प्रधान और सुनील पासवान ने पीड़ित परिवारों को दी राहत सामग्री, आवास दिलाने का दिया भरोसा

·

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने प्रगति की 54वीं बैठक की अध्‍यक्षता की। 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से जुड़ी 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा की।

·

रविवार, 1 नवंबर 2026

केंद्र ने पेट्रोल निर्यात पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क वापस लिया

 

  1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा – बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ है। वे कुरूक्षेत्र में हरियाणा दिवस समारोह में शामिल हुईं।

  2. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन को रवाना किया। कहा – इससे आईटी और स्टार्टअप केंद्र बेंगलुरु तथा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बीच निर्बाध रेल संपर्क होगा।

  3. केंद्र ने पेट्रोल निर्यात पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क वापस लिया; डीजल और विमान ईंधन पर शुल्क बढ़ाया।

  4. क्वाड देशों ने स्वतंत्र और मुक्‍त हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। विदेश मंत्री सुब्रहमण्‍यम जयशंकर ने प्रौद्योगिकी, महत्वपूर्ण खनिजों और ऊर्जा के क्षेत्र में आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत बनाने पर बल दिया।

  5. महंगाई और अपर्याप्‍त सार्वजनिक सेवाओं के विरोध में यूरोप के कई देशों में व्‍यापक प्रदर्शन। उपद्रवियों ने दुकानों में लूटपाट की।

शनिवार, 31 अक्टूबर 2026

यूपी पुलिस के 22 अधिकारियों-कर्मियों को मिलेगा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक।

यूपी पुलिस के 22 अधिकारियों-कर्मियों को मिलेगा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक।

गृह मंत्रालय ने देशभर के 490 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक देने की घोषणा की है। इनमें यूपी पुलिस के 22 अधिकारी-कर्मी शामिल हैं।

यूपी के 17 पुलिसकर्मियों को स्पेशल ऑपरेशन फील्ड और पांच को उत्कृष्ट विवेचना के लिए सम्मानित किया जाएगा।

स्पेशल ऑपरेशन फील्ड के लिए सम्मानित होने वालों के नाम डीआईजी अभिषेक यादव, एसपी देवेश कुमार पांडेय, एएसपी प्रीति बाला गुप्ता, इंस्पेक्टर अरविंद कुमार पांडेय, सुधीर कुमार उज्ज्वल, कैलाश यादव, विक्रम सिंह, फजल उर रहमान, उपनिरीक्षक मो. तारिक, अमित कुमार भाटी, मुख्य आरक्षी अंशुल कुमार, रोहित मलिक, सलीम, भारत पांडेय, दिनेश चंद्र कनौजिया, शैलेंद्र कुमार सिंह और अमित कुमार।

उत्कृष्ट विवेचना के लिए सम्मानित होने वालों के नाम एसपी अनुकृति शर्मा, इंस्पेक्टर विश्वजीत प्रताप सिंह, संजेश कुमार, उमेश रोरिया और उपनिरीक्षक बृंदावन राय।

नेपाल की जेल में सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर 6 कैदी सुरंग खोदकर फरार, भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट

नेपाल की जेल में सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर 6 कैदी सुरंग खोदकर फरार, भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट

नेपाल के डोल्पा जिले की जेल में कैदियों ने बैरक से बाहरी दीवार तक खोदी 4.63 मीटर लंबी सुरंग

फरार कैदियों में 4 चोरी और 2 दुष्कर्म के मामले में काट रहे थे सजा, फरार कैदियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी

भारत में घुसने की आशंका को देखते हुए बेलहिया सोनौली बॉर्डर समेत सीमावर्ती पगडंडी मार्गो पर बढ़ी चौकसी

भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, फरार कैदियों की तलाश जारी

नेपाल के डोल्पा में स्थित जिला जेल का मामला.

खण्डासा थाने में धूमधाम से मनाई गई लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती, पुलिसकर्मियों को दिलाई गई शपथ


खण्डासा, अयोध्या। खण्डासा थाना परिसर में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती बड़े ही उत्साह एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सरदार पटेल को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली।

कार्यक्रम में थानाध्यक्ष खण्डासा कमलेश कुमार सरोज एवं चौकी प्रभारी खण्डासा प्रशांत पांडेय सहित थाने के समस्त पुलिसकर्मी, कांस्टेबल एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के देश की एकता और अखंडता में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को याद किया गया। पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर खण्डासा थाना परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया
अयोध्या से रणदीप विश्वकर्मा की रिपोर्ट खण्डासा 

शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

नीलगाय से टकराई बाइक, हादसे में 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत, दो अन्य घायल



बाजार से घर लौटते समय अचानक सामने आ गई नीलगाय, सीएचसी मिल्कीपुर में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

मिल्कीपुर, अयोध्या। इनायतनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने रामभजन को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इनायत नगर थाना क्षेत्र के कहुआ गांव निवासी रामभजन पुत्र राम दुलारे (52) गुरुवार को दो अन्य लोगों के साथ मोटरसाइकिल से बाजार से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई। बाइक सवार कुछ समझ पाते, इससे पहले ही मोटरसाइकिल नीलगाय से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को संभाला और उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने रामभजन की हालत गंभीर देखते हुए जांच की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य दोनों घायलों का उपचार किया गया।
सूचना मिलने पर इनायतनगर पुलिस सीएचसी पहुंची। प्रभारी निरीक्षक ने उपनिरीक्षक अमर बहादुर सिंह को पंचायतनामा की कार्रवाई के लिए भेजा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रणदीप विश्वकर्मा की रिपोर्ट खण्डासा 

अंजरौली में शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग



सेल्समैन को गाली देकर दुकान खोलने से रोका, प्रदीप यादव समेत कई लोगों पर आरोप; पुलिस से कार्रवाई की मांग

अयोध्या। 
मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के खंडासा थाना अंतर्गत अंजरौली गांव में सरकारी लाइसेंसी देशी शराब की दुकान खोलने को लेकर विवाद सामने आया है। दुकान के प्रतिनिधि अंगद कुमार सिंह ने कुछ स्थानीय लोगों पर सेल्समैन के साथ गाली-गलौज, मारपीट की धमकी देने, दुकान खोलने से रोकने और बाहर लगे साइनबोर्ड को तोड़कर आग लगाने का आरोप लगाया है। मामले में उन्होंने खंडासा पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 9:55 बजे दुकान का सेल्समैन अवधेश कुमार दुकान खोलने पहुंचा था। आरोप है कि जैसे ही उसने ताला खोलकर शटर उठाने का प्रयास किया, वहां मौजूद कई पुरुष और महिलाओं ने उसे घेर लिया। इनमें प्रदीप यादव भी शामिल थे, जिन्हें प्रार्थी ने जिला पंचायत सदस्य का प्रतिनिधि बताया है। आरोपियों ने कथित तौर पर सेल्समैन को गाली देते हुए दुकान नहीं खोलने की चेतावनी दी।

सेल्समैन ने जब दुकान को सरकारी बताते हुए इससे सरकार को राजस्व मिलने की बात कही तो आरोप है कि लोगों ने उसकी बात अनसुनी कर दी। आबकारी निरीक्षक और दुकान के लाइसेंसी को फोन करने के लिए मोबाइल निकालने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।

प्रार्थी के अनुसार, सेल्समैन ने फोन से उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद डायल 112 पर सूचना देने को कहा गया। आरोप है कि कुछ देर बाद जब सेल्समैन दुकान के पास लौटा तो बाहर लगा साइनबोर्ड टूटा हुआ था और उसमें आग लगा दी गई थी। पुलिस की डायल 112 टीम के पहुंचने तक हंगामा करने वाले लोग वहां से चले गए।

अंगद कुमार सिंह ने बताया कि घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई, दुकान के संचालन में सुरक्षा उपलब्ध कराने और दुकान बंद रहने से हुए राजस्व नुकसान की भरपाई कराने की मांग की है। मामले में पुलिस की कार्रवाई का विवरण सामने नहीं आया है।
रणदीप विश्वकर्मा की रिपोर्ट खण्डासा 

गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026

खंडासा अग्निकांड: विधायक चंद्रभानु पासवान के पिता बाबा रामलखन पूर्व प्रधान और सुनील पासवान ने पीड़ित परिवारों को दी राहत सामग्री, आवास दिलाने का दिया भरोसा


खंडासा, अयोध्या। खंडासा थाना क्षेत्र के खंडासा गांव में हुए भीषण अग्निकांड में चार परिवारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान के पिता बाबा रामलखन पूर्व प्रधान और उनके छोटे भाई सुनील पासवान ने गुरुवार को घटनास्थल पर पहुंचकर अग्निकांड से प्रभावित परिवारों का हालचाल जाना और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

इस दौरान पीड़ित चारों परिवारों को एक-एक बोरी चावल, गेहूं, आटा और तेल सहित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। साथ ही पीड़ित परिवारों को आवास दिलाने में मदद करने का भी आश्वासन दिया गया, ताकि अग्निकांड से बेघर हुए परिवारों को राहत मिल सके।

अग्निकांड में कमर जहां पत्नी इंतजार अली, मोसिया बानो पत्नी सिलताज अली, सोफिया बानो पत्नी अंसार अली तथा फूल बानो पत्नी अल्ताफ अली के परिवारों की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग की घटना से इन परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संकट की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

इस मौके पर बाबा रामलखन पूर्व प्रधान, सुनील पासवान, बूथ अध्यक्ष आनंद शुक्ला, बूथ प्रभारी कृष्ण कुमार तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रणदीप विश्वकर्मा की रिपोर्ट खण्डासा 


खण्डासा अग्निकांड: सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद ने पीड़ित परिवारों को दी आर्थिक व खाद्य सामग्री की सहायता



अमानीगंज, अयोध्या। खण्डासा थाना क्षेत्र के खण्डासा गांव में सोमवार शाम हुए अग्निकांड से प्रभावित चार परिवारों की मदद के लिए बृहस्पतिवार को अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

इस दौरान अजीत प्रसाद ने अग्निकांड से प्रभावित चारों परिवारों को प्रति परिवार 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके साथ ही प्रत्येक परिवार को एक थाली, एक बाल्टी, एक गिलास, एक चम्मच, एक कटोरी तथा आलू, तेल, आटा, चावल और दाल सहित आवश्यक खाद्य सामग्री दी गई।

अजीत प्रसाद ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा भी दिलाया। अग्निकांड में चार परिवारों की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया था, जिससे परिवारों के सामने रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने की चुनौती खड़ी हो गई है।

इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव, मास्टर हरिशंकर यादव, शुभम मिश्रा, मनीष यादव, धर्मराज पाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

मोदी जी के बनारस में दूसरी सीट भी बड़े अंतर से

✍🏼
मोदी जी के बनारस में दूसरी सीट भी बड़े अंतर से जीती सपा
काशी में स्नातक एमएलसी परिणाम घोषित , सपा उम्मीदवार आशुतोष सिन्हा 18459 वोटों से जीते।

भाजपा में शामिल होने के बाद अभय सिंह और राकेश

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | अयोध्या

भाजपा में शामिल होने के बाद अभय सिंह और राकेश प्रताप सिंह ने CM योगी से की मुलाकात

अयोध्या। भाजपा में शामिल हो चुके गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह और अमेठी के विधायक राकेश प्रताप सिंह ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।

भाजपा में शामिल होने के बाद दोनों विधायकों की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यह पहली मुलाकात बताई जा रही है।

📍 ब्यूरो रिपोर्ट | अयोध्या


बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने प्रगति की 54वीं बैठक की अध्‍यक्षता की। 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से जुड़ी 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा की।

 प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने प्रगति की 54वीं बैठक की अध्‍यक्षता की। 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से जुड़ी 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा की।

 

मंत्रिमंडल ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत बढ़ोतरी की।

 

चक्रवाती तूफान अर्नब कमजोर होकर गहरे दबाव के क्षेत्र में बदला, आज इसके और कमजोर होने की संभावना।

 

भारत, जापान को पीछे छोड़कर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबील उद्योग बना।

 

अमरीका के केन्‍द्रीय बैंक-फेडरल रिज़र्व ने महंगाई बढ़ने के बावजूद प्रमुख ब्याज दर 3 दशमलव 9 प्रतिशत पर बरकरार रखी।

 

और, महिला क्रिकेट में भारत ने तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में जिम्बाब्वे को आठ विकेट से हराकर श्रृंखला तीन-शून्य से जीती।



 प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल नई दिल्ली के सेवा तीर्थ में सक्रिय शासन और योजनाओं के समयबद्ध कार्यान्वयन के लिए प्रमुख मंच- प्रगति की 54वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान, प्रधानमंत्री ने 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में रेलवे, एकता मॉल और औषधि‍ पार्क से जुड़ी अवसंरचना परियोजनाओं की समीक्षा की। इन परियोजनाओं की लागत 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक है। एक रिपोर्ट…

 

प्रधानमंत्री मोदी ने संबंधित मंत्रालयों और राज्य सरकारों से परियोजनाओं में आने वाली बाधाओं को मिशन मोड में दूर करने का निर्देश दिया है। प्रधानमंत्री ने मुख्य सचिवों से हर महीने जिलाधिकारियों के साथ सरकारी योजनाओं की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए, ताकि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंच सके। उन्होंने कहा कि सरकारी खर्च का असली उद्देश्य लोगों के जीवन में सुधार लाना होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम एकता मॉल में स्थानीय उत्पादों को बाजार मिलना चाहिए। आंध्र प्रदेश, गुजरात और हिमाचल प्रदेश में दवा निर्माण के लिए बनाए गए समर्पित उत्‍पादन केन्‍द्र– बल्क ड्रग पार्क की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री ने दवाओं बनाने में इस्तेमाल होने वाले घटकों का देश में उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया। आनंद की रिपोर्ट के साथ विकास नापा।


मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनधारकों की महंगाई राहत में तीन प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह वृद्धि पहली जुलाई 2026 से लागू होगी।

 

केंद्र सरकार के सभी कर्मचारी और पेंशनर्स को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जी ने दिपावली पर बडा तोहफा दिया है। डीए और डीआर में इंक्रीज किया है बाय 3 प्रसेंट। यानी पहले जो 60 प्रसेंट था नॉओ दैट विल इंक्रीज़ टू 63 प्रसेंट। 10000 करोड रूपये का गर्वमेंट पे इसका आएगा एडिशनल फाइनेंशिय इम्‍पलिफिकेशन 48 लाख सेंट्रल गर्वमेंट इम्‍पलोए्स हैं और 68 गर्वमेंट पेंशनर्स हैं, उनके लिए ये बैनिफिट रहेगा।

 

मंत्रिमंडल ने घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए कंटेनर विनिर्माण प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य भारत में विश्वस्तरीय कंटेनर विनिर्माण व्यवस्था विकसित करना, आयात पर निर्भरता कम करना और आपूर्ति श्रृंखला मज़बूत बनाना है। इस योजना से लगभग तीन हजार प्रत्यक्ष और पचास हजार से अधिक अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने का अनुमान है।

 

इस स्कीम में इस तरह के एलिमेंट्स है कि आने वाले कुछ वर्षों में कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग का भारत एक नया डेस्टिनेशन बनाकर उभरेगा। यह 13 इयर्स की स्कीम है, लॉन्ग टर्म स्कीम है टोटल स्कीम का लेआउट टेन थाउजेंड करोड़ है और इसके चार कॉम्पोनेंट्स, सबसे पहला जो कैपिटल इन्वेस्टमेंट होगा उसे पर जो इंटरेस्ट लगता है उसे इंटरस्ट के ऊपर 3 परसेंट का सब्मेंशन। नेक्स्ट जो बड़ा सपोर्ट मिलेगा वह टेस्टिंग एंड सर्टिफिकेशन, तीसरा इसमें है लैंड लीजिंग सपोर्ट और चौथा है ऑपरेशनल एक्सपेंडिचर असिस्टेंट।


सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि 22 लाख करोड़ रुपये के सा‍थ भारत जापान को पीछे छोड़कर विश्व का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबील उद्योग बन गया है। उन्‍होंने विश्वास व्यक्त किया है कि भारत का ऑटोमोबील उद्योग अगले 5 वर्षों में विश्व का सबसे बड़ा ऑटोमोबील उद्योग बन जाएगा।

 

नई दिल्ली में एक सम्मेलन में श्री गडकरी ने कहा कि भारतीय किसान हाइड्रोजन और अन्य मूल्यवान ऊर्जा उत्पादों के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

 

अगर हमारा हाइड्रोजन 150 रूपए और 200 रूपये के बीच आएगा तो हमारा देश ऊर्जा को आयात करने वाला नहीं तो ऊर्जा को निर्यात करने वाला देश बनने वाला है और यह ऊर्जा किसान बना रहा है। हाइड्रोजन किसान बनाएगा। यह जो बनेगा इससे हमारी इकोनॉमि इतनी ताकतवार बनेगी कि हमारा इम्‍पोट खत्‍म होगा। और हमारा देश आत्‍मनिर्भर भारत बनेगा।


चक्रवाती तूफान अर्नब कमजोर होकर गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल गया है। इसके आज और कमजोर होने की संभावना है। चक्रवात से आंध्र प्रदेश के कई जिलों में फसलों, घरों और सड़कों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। राज्य सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। एक रिपोर्ट-

 

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने राहत कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने मृत परिजनों को पांच–पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि और प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से चक्रवात से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए एक टीम भेजने का अनुरोध किया है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, चक्रवात से 70 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। प्रभावित इलाकों से 28 हजार से अधिक लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। इन जिलों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल–एनडीआरएफ और राज्य आपदा मोचन बल– एसडीआरएफ की टीमें तैनात हैं। इस बीच, बिजली आपूर्ति बहाल करने का काम जारी है। विजयवाड़ा से आर. साई गिरीश की रिपोर्ट के साथ समाचार कक्ष से वैष्‍णवी।

 

उधर, दक्षिणी ओडिशा में चक्रवात के कारण तेज बारिश से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।

 

भारी बारिश ने गंजाम और पड़ोसी गजपति जिलों में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। गंजाम, छत्रपुर, दिगापहांडी और बेरहामपुर में काफी बारिश दर्ज की गई है। घोडाहाडा नदी में आई बाढ़ से कई गांव जलमग्न हो गए हैं और सड़क संपर्क टूट गया है। जलाशयों का जलस्तर बढ़ने के कारण निगरानी बढ़ाई गई है । प्रशासन बाढ़ प्रभावित इलाकों पर नजर रख रहा है और जरूरी सेवाओं को बहाल करने के काम कर रहा है। IMD ने आज ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कालाहांडी, कंधमाल और सुबर्णपुर जिलों में आज सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखे गए हैं। प्रकाश दास आकाशवाणी समाचार।

 

चक्रवात के गुजरने के बाद पुद्दुचेरी के यनम के प्रभावित इलाकों में जनजीवन सामान्य हो रहा है। ब्‍यौरा हमारी संवादाता से

 

चक्रवात के कारण यनम में बिजली के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। लगभग 101 एकड़ में धान की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। राहत और बचाव दल बिजली आपूर्ति और सडक सम्पर्क बहाल करने, में जुटे हैं। सावित्री नगर में प्रभावित लोग अब राहत शिविरों से अपने घर लौटने लगे हैं। चक्रवात  के लिए बनाए गए सभी 20 शिविरों में लोगों को भोजन और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया जा रहा है। यनम के सभी शिक्षण संस्थान आज एतियात के दौर पर बंद रहेंगे। पुडुचेरी से के. शेषु बाबू और बिबिन एस. नाथ की रिपोर्ट के साथ समाचार कक्ष से सरफिरोज़ी। 


इस बीच, मौसम विभाग ने मछुआरों को उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल तट के पास ना जाने की सलाह दी है। विभाग ने बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के लिए आज तेज़ बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। सिक्किम तथा अंडमान निकोबार द्वीप समूह में तेज़ बारिश हो सकती है। हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और पूर्वी राजस्थान में आज तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है।


अमरीका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने अपनी निर्धारित ब्याज दर को 3 दशमलव 7-5 प्रतिशत से 4 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा है। इससे बढ़ती मंहगाई के बावजूद औसत प्रभावी दर लगभग 3 दशमलव 9 प्रतिशत पर बनी हुई है।

 

केंद्रीय बैंक ने अपनी दो दिवसीय नीतिगत बैठक के बाद एक बयान इससे यह निर्धारित करने में सहायता मिलेगी कि मंहगाई को केंद्रीय बैंक के 2 प्रतिशत के लक्ष्य तक वापस लाने के लिए कौन सी नीति अपनानी चाहिए। यह निर्णय मध्यावधि चुनाव से ठीक छह दिन पहले आया है।


वस्त्र मंत्रालय, पहली नवम्बर से उत्पादन सम्बंधित प्रोत्साहन योजना – पी.एल.आई. के लिए पोर्टल पर नए आवेदन स्वीकार करेगा। ऑनलाइन आवेदन, पोर्टल pli.texmin.gov.in पर 31 दिसंबर तक खुला रहेगा।


भारत ने कहा है की पेरिस में चल रही वित्‍तीय कार्रवाई कार्यबल एफ.ए.टी.एफ. बैठक में आतंकवाद के वित्तपोषण और सीमा पार आतंकवाद के लिए जवाबदेही तय की जानी चाहिए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कल मीडिया को संबोधित करते हुए यह बात कही।

 

एफ.ए.टी.एफ की बैठक फिलहाल जारी है। आतंकवाद के लिए धन जुटाने और सीमापार आतंकवाद के मुद्दे पर भारत का रुख बिल्कुल स्पष्ट है। इसके लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए। आतंकवाद के सभी रूपों से प्रभावी ढंग से निपटने और उसे हराने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को और अधिक प्रयास करने की जरूरत है।


इस्राएल में संसदीय चुनावों के आंशिक परिणामों के अनुसार, प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू के गठबंधन को संसद की 120 सीटों में से 53 सीटें मिली हैं, जबकि विपक्षी दलों के पास 48 सीटें हैं। लगभग 90 प्रतिशत मतों की गिनती हो चुकी है।

 

अब खेल खबरों से

 

खेल खबरों की शुरुआत करते हैं क्रिकेट के मैदान से। भारत ने तीसरे और आखिरी महिला एकदिवसीय मैच में जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हराकर श्रृंखला तीन–शून्य से अपने नाम कर ली है। 132 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत ने 17 ओवर में दो विकेट खोकर जीत हासिल की। भारत की ओर से प्रतिका रावल ने नाबाद 59, और शेफाली वर्मा ने नाबाद 51 रन की पारी खेली। वैष्णवी शर्मा ने पांच विकेट लिए, क्रांति गौड़ और सयाली सतघरे को दो–दो विकेट मिले। वैष्णवी शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जबकि प्रतिका रावल, प्लेयर ऑफ द सीरीज बनीं। और बात करें अगर हॉकी की तो भारतीय पुरुष टीम आज एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे मैच में चीन से खेलेगी। मैच, पंजाब के जालंधर में शाम 7 बजे से शुरू होगा। भारत ने पहले मैच में बांग्लादेश को 13-0 से हराया था। अन्‍य मुकाबलों में आज मलेशिया और दक्षिण कोरिया जबकि, बांग्लादेश और जापान आमने–सामने होंगे। तो प्रियंका ये थी आज की प्रमुख खेल खबरें।


समाचार पत्रों

 

कैंसर की दवाएं 93 प्रतिशत तक सस्‍ती होने की ख़बर को हिन्‍दुस्‍तान सहित अधिकांश अख़बारों ने प्रमुखता दी है। बकौल अमर उजाला– अस्‍सी हजार का इंजेक्‍शन सात हजार रुपये में, नई कीमतें 9 नवम्‍बर से लागू होंगी।

 

दैनिक भास्‍कर की सुर्खी है- छह घंटे चक्रवात अर्नब का कहर, आंध्र प्रदेश के मचिलिपट्टणम में तूफान ने सब तहस-नहस कर दिया, समय रहते 55 हजार लोगों को बचाया गया।

 

मतपत्र से हुए विधान परिषद चुनाव में भी कांग्रेस को मिली मात, की ख़बर दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्‍स सहित सभी अख़बारों में है।

 

जनसत्‍ता ने लिखा है उत्‍तर प्रदेश में भाजपा ने छह और समाजवादी पार्टी ने तीन सीट जीती।

 

अमर उजाला ने सर्वोच्‍च न्‍यायालय के हवाले से लिखा है- अनुपस्थित रहने पर भी मताधिकार नहीं छीना जा सकता। निर्वाचन आयोग को दिल्‍ली की मतदाता सूची से हटाए गए 47 लाख मतादाताओं से सम्‍पर्क करने को कहा।

 

दैनिक जागरण ने यूजीसी-नेट के लिए आवेदन की तिथि 31 अक्‍तूबर तक बढ़ाए जाने की ख़बर प्रकाशित की है। रेलगाड़ी में रात 11 बजे के बाद मोबाइल चार्ज नहीं कर पाएंगे यात्री, राजस्‍थान पत्रिका ने बताया है कि ये निर्देश मुम्‍बई-हावड़ा मेल के कोच में चार्जिंग के दौरान पावर बैंक फटने की घटना के बाद आया है।

 

हिन्‍दुस्‍तान ने सहूलियत शीर्षक से लिखा है- जल्‍द ही सीधे घर पर पार्सल पहुंचाएगा रेलवे, ग्राहक मोबाइल ऐप के जरिए पार्सल बुक कर सकेंगे, इसके बाद बुक हुआ सामान घर से उठाया जाएगा और निर्धारित पते पर सीधे पहुंचाया जाएगा। 



लवलेश पांडेय को दूसरी बार मिली सपा जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी



2012 से समाजवादी पार्टी में सक्रिय, सांसद अवधेश प्रसाद के करीबी नेताओं में होती है गिनती

अयोध्या। 
समाजवादी पार्टी ने संगठन में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे लवलेश कुमार पांडेय पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें जनपद अयोध्या का जिला प्रवक्ता मनोनीत किया है। जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव ने 27 अक्टूबर 2026 को मनोनयन पत्र जारी किया। लवलेश पांडेय को दूसरी बार जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिली है।
लवलेश पांडेय वर्ष 2012 से समाजवादी पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं। पार्टी में लंबे समय से सक्रिय रहते हुए वह विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनकी पहचान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद के करीबी नेताओं में भी होती है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की सहमति से हुए इस मनोनयन को संगठन में उनकी भूमिका के विस्तार के रूप में देखा जा रहा है। जिला प्रवक्ता के रूप में उनकी जिम्मेदारी पार्टी की नीतियों, विचारधारा और संगठन के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ जनहित के मुद्दों पर पार्टी का पक्ष प्रस्तुत करना होगा।

जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव ने उम्मीद जताई कि लवलेश पांडेय पार्टी के संविधान एवं अनुशासन का पालन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में योगदान देंगे। दूसरी बार जिला प्रवक्ता बनाए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच उनके मनोनयन को लेकर खुशी का माहौल है।
अयोध्या से रणदीप विश्वकर्मा की रिपोर्ट खण्डासा 

खण्डासा अग्निकांड: चार परिवारों की गृहस्थी राख, पूर्व परिवहन उप आयुक्त सुरेंद्र कुमार रावत ने पहुंचकर की मदद


अमानीगंज, अयोध्या।

खण्डासा थाना क्षेत्र के खण्डासा गांव में सोमवार शाम करीब 6:00 से 7:30 बजे के बीच शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण चार परिवारों के छप्परनुमा घरों की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग में गेहूं, आटा, चावल, दाल, कपड़े और घर-गृहस्थी का अन्य सामान जल गया। पीड़ित परिवारों के पास तन पर पहने कपड़ों के अलावा कुछ भी नहीं बचा, जिससे उनके सामने रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है।
घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व परिवहन उप आयुक्त सुरेंद्र कुमार रावत ने मौके पर पहुंचकर अग्निकांड से प्रभावित परिवारों का निरीक्षण किया और उन्हें अपनी ओर से यथासंभव मदद उपलब्ध कराई। उन्होंने पीड़ित परिवारों को चटाई, कंबल सहित जरूरत का सामान देकर सहायता की।

इस दौरान ग्राम प्रधान रामजी कौशल, कृष्ण कुमार तिवारी, बूथ अध्यक्ष केके, आनंद शुक्ला, हरकुमार, हरिशंकर यादव, तिवारी और प्रेमनाथ तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

अग्निकांड के बाद पीड़ित परिवारों के सामने रहने और खाने-पीने की समस्या खड़ी हो गई है। ऐसे कठिन समय में मौके पर पहुंचकर सहायता करने से प्रभावित परिवारों को कुछ राहत मिली।
अयोध्या से रणदीप विश्वकर्मा की रिपोर्ट 

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

खण्डासा अग्निकांड: पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आए राजन पांडेय, कपड़े-कंबल और आर्थिक सहायता का दिया भरोसा



अमानीगंज, अयोध्या। खण्डासा थाना क्षेत्र के खण्डासा गांव में सोमवार शाम करीब 6:30 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण चार परिवारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। इस अग्निकांड में पीड़ित परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

घटना की जानकारी मिलने पर कुमारगंज क्षेत्र के राजन पांडेय, जिला पंचायत सदस्य अंकित पांडेय के पुत्र, पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को दरी, चादर, कपड़े और कंबल सहित आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। साथ ही आर्थिक सहायता देने और हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा भी दिया।
अचानक हुए इस अग्निकांड से प्रभावित परिवारों के सामने रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में मदद मिलने से पीड़ित परिवारों को राहत मिली है।
रणदीप विश्वकर्मा की रिपोर्ट खण्डासा 


शॉर्ट सर्किट से लगी आग, चार परिवारों की गृहस्ती जलकर राख




अमानीगंज। 
खंडासा गांव में सोमवार की शाम विद्युत शॉर्ट सर्किट से लगी आग में चार परिवारों की गृहस्ती जलकर राख हो गई। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों की सहायता से आग पर काबू पाया गया। 
    देर शाम परिवार के लोग खेत में धान की पिटाई करने गए थे। इसी दौरान अचानक कमर जहां पत्नी इम्तियाज अली के  घर में आग लग गई, जब-तक लोग बुझाने का प्रयास करते आग ने आसपास के मोसीना बानो, फूल बानो तथा सोफिया बानो के घर को भी अपने आगोश में ले लिया। आग की चपेट में आने से घरों में रखा अनाज
 व गृहस्ती का सामान जलकर राख हो गया। क्षेत्रीय लेखपाल उमेश यादव ने बताया कि क्षति का आकलन करके रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी गई है।

रिपोर्टर रणदीप विश्वकर्मा की रिपोर्ट खण्डासा 

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस, 38 यात्री घायल

 थाना क्षेत्र में रामपुर गांव के पास माइलस्टोन 86 पर बिहार से लखनऊ जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई।हादसे में करीब 25 यात्रियों के घायल होने की सूचना है।बस में लगभग 200 लोग सवार थे।सभी यात्री भट्ठा मजदूर बताए जा रहे हैं।चालक को नींद आने के कारण बस अनियंत्रित होकर

 पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।घायलों को एंबुलेंस की मदद से अयोध्या जिले के कुमारगंज स्थित सौ शैय्या अस्पताल पिठला में भर्ती कराया गया है। वहां घायलों का उपचार किया जा रहा है।डबल डेकर बस में सवार सभी यात्री बिहार से लखनऊ जा रहे थे। एक्सप्रेसवे पर अचानक बस पलटने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के कारणों में चालक को झपकी आने की बात सामने आई है

अयोध्या से रणदीप विश्वकर्मा की रिपोर्ट खण्डासा 

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज नई दिल्ली में ल‍िंटेंस्‍टाइन के कार्यवाहक राष्ट्राध्यक्ष, युवराज एलोइस से बातचीत करेंगे।

 

  1. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज नई दिल्ली में ल‍िंटेंस्‍टाइन के कार्यवाहक राष्ट्राध्यक्ष, युवराज एलोइस से बातचीत करेंगे।
  2. प्रधानमंत्री आज शाम नई दिल्ली में उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
  3. निर्वाचन आयोग ने सर्वोच्च न्यायालय को बताया- मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए निर्धारित फॉर्म-6 में कोई संशोधन नहीं किया गया।
  4. बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अर्नब अत्यधिक गंभीर तूफान में बदला; आज शाम तक इसके और अधिक तीव्र होकर अत्यंत गंभीर तूफान में बदलने की आशंका।
  5. इस्राएल में संसदीय चुनाव के लिए मतदान आज।
  6. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच आज वेलिंगटन में।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लिंटेंस्‍टाइन के कार्यवाहक राष्ट्राध्यक्ष युवराज एलोइस के बीच आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक होगी। बैठक में व्यापार और निवेश, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार तथा दोनों देशों के लोगों के बीच संबंध प्रगाढ़ करने के बारे में चर्चा होने की संभावना है। दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी बातचीत करेंगे।

लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइस का आज शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट करेंगे। राष्ट्रपति उनके सम्मान में आधिकारिक भोज आयोजित करेंगी। लिकटेंस्टाइन के युवराज कल वडोदरा से नई दिल्ली पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी प्रिंसेस सोफी, उच्चस्तरीय आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल तथा प्रमुख उद्योगपतियों का एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है। युवराज एलोइस इस वर्ष दूसरी बार भारत आए हैं। इससे पहले इस वर्ष फरवरी में एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने के लिए वे नई दिल्ली आए थे। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि युवराज की इस यात्रा से भारत और लिकटेंस्टाइन के बीच बढ़ते सहयोग को और गति मिलेगी। इसके अतिरिक्त दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध और प्रगाढ़ होंगे तथा आपसी हित के नए क्षेत्रों में साझेदारियां विकसित करने का अवसर मिलेग। अनुमप मिश्र की रिपोर्ट के साथ समाचार कक्ष से मैं वीरेन्द्र कौशिक।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली के भारत मंडपम् में उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्‍मेलन का उद्घाटन करेंगे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि तीन दिन के सम्मेलन में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में भारत की प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।  

इस कॉनक्लेव के दौरान चर्चा का मुख्य केंद्र अनुसंधान की प्राथमिकताएं, राष्ट्रीय क्षमताएं और वैज्ञानिक प्रगति को व्यवहारिक उपयोग में लाना होगा। इस कॉन्क्लेव में तकनीक और नवाचार की एक बड़ी प्रदर्शनी भी होगी जिसमें देश की वैज्ञानिक उपलब्धियां और उभरती हुई तकनीकों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें लगभग 150 डीपटेक स्टार्टअप के स्टॉल होंगे जो तकनीकी विकास और विभिन्न क्षेत्रों में उनके संभावित उपयोगों को सामने लाएंगे। इस कॉनक्लेव में थीम आधारित वीडियो तकनीकी प्रदर्शन, वृत्त चित्र, सूचना कियोस्क और ऑगमेंटेड तथा वर्चुअल रियलिटी के अनुभव शामिल किए जाएंगे। ग्लोबल कनेक्ट नेटवर्किंग इवेंट नाम से की गई एक नई पहल के तहत भारत और विदेशों के शिक्षा जगत अनुसंधान संस्थानों और उद्योग जगत से 300 से अधिक आमंत्रित प्रतिभागी एक साथ आएंगे। अनुपम मिश्रा, आकाशवाणी समाचार, दिल्ली।


पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी आज गोवा में 29वीं ऊर्जा प्रौद्योगिकी बैठक में मुख्य अतिथि होंगे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड इस बैठक का सह-आयोजन कर रहा है।

‘अनुसंधान से व्यावसायीकरण तक ऊर्जा नवाचार को गति’ इस सम्मेलन का मुख्य विषय है। इसमें भारत और विदेशों से डेड हजार से अधिक विशेषज्ञ और वैज्ञानिक भाग लेंगे। सम्मेलन में हरित हाइड्रोजन, कृत्रिम विमानन ईंधन, जैव-रिफाइनरी और कार्बन उत्सर्जन कम करने की तकनीकों पर चर्चा होगी। पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में नए नवाचारों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। भारत ने वर्ष 2070 तक नेट ज़ीरो उत्सर्जन का लक्ष्य रखा है। इस दिशा में ऊर्जा क्षेत्र में बदलाव पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सम्मेलन में तकनीकी प्रस्तुतियां, पैनल चर्चाएं और उत्पाद प्रदर्शनियां भी होंगी। महेश चोपड़े, आकाशवाणी समाचार, पणजी।


नई दिल्‍ली में 12वां ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन आज संपन्न हो जाएगा। दो दिन के इस सम्मेलन में संयुक्त वक्तव्य अपनाए जाने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समापन भाषण देंगे। इसके बाद इस मंच की अध्यक्षता चीन को सौंप दी जाएगी।

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में दोपहर भोज देंगे।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने उद्घाटन संबोधन में ब्रिक्स के सदस्य और साझेदार देशों की संसदों से जन-केंद्रित विकास, वैश्विक शांति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की दिशा में अपने सामूहिक संकल्प सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया है।

इस मंच पर होने वाले विचार-विमर्श आपसी विश्‍वास और सहयोग को नई दिशा देंगे तथा जन केन्‍द्र विकास के हमारे साझे संकल्‍प को सुदृढ करेंगे। हम मिलकर एक ऐसी संसदीय साझेदारी का निर्माण कर पाएंगे जो शांति समृद्धि और सतत विकास के नए अवसर प्रदान करेगा।


र्वाचन आयोग ने सर्वोच्‍च न्यायालय को बताया है कि मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए निर्धारित फॉर्म 6 में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

सर्वोच्च न्यायालय में दायर हलफनामे में निर्वाचन आयोग ने कहा कि यह आरोप भ्रामक है कि पिछले वर्ष 24 जून और 27 अक्टूबर तथा इस वर्ष 14 मई को अपने एसआईआर आदेशों में फॉर्म 6 में संशोधन किया था। आयोग ने स्पष्ट किया कि एसआईआर आदेशों के तहत आवश्यक घोषणा एक अलग दस्तावेज है और यह फॉर्म 6 का हिस्सा नहीं है। इसमें संशोधन केवल केंद्र सरकार द्वारा ही किया जा सकता है। निर्वाचन आयोग ने कहा कि फॉर्म 6 के साथ इस घोषणा को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए शुरू की गई सत्यापन प्रणाली मैपिंग के तौर पर संशोधित किया गया था। यह तकनीक फॉर्म 6 भरने वाले नए आवेदकों के विवरण को उनके परिवार के पुराने चुनावी इतिहास से जोड़ने का काम करती है। समाचार कक्ष से श्रीराम शर्मा।


उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11, बिहार में 8, महाराष्ट्र में 5 और कर्नाटक में 4 सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। इन 4 राज्यों में विधान परिषद की द्विवार्षिक चुनावों के लिए, स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था। मतगणना केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, और मतगणना प्रक्रिया पर नज़र रखने के लिए सीसीटीवी निगरानी और वीडियोग्राफी को भी अनिवार्य कर दिया गया है।


उत्तराखंड विधानसभा का दो दिन का सत्र आज से शुरू हो रहा है। इस दौरान राज्य सरकार वित्त वर्ष 2026-27 के लिए सात हजार करोड़ रुपये से अधिक के अनुपूरक बजट पेश करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के अनुसार, सत्र के लिए 31 विधायकों की ओर से कुल 445 प्रश्न दर्ज कराए गए हैं।


आकाशवाणी आज 67वीं सरदार वल्लभभाई पटेल व्याख्यानमाला का आयोजन करेगा। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान इसमें आज  व्याख्यान देंगे। इस व्याख्यान की रिकॉर्डिंग सरदार पटेल जयंती पर 31 अक्टूबर को रात साढ़े नौ बजे आकाशवाणी के सभी केंद्रों से प्रसारित की जाएगी।

आकाशवाणी वर्ष 1955 से भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री और सूचना और प्रसारण मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की स्मृति में इस वार्षिक व्याख्यानमाला का आयोजन कर रहा है।


बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अर्नब अत्यधिक गंभीर तूफान में बदल गया है। आज शाम तक इसके और अधिक तीव्र होकर अत्यंत गंभीर तूफान में बदलने की आशंका है। आंध्र प्रदेश सरकार ने चक्रवात अर्नब से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।

सरकार ने चक्रवात से लोगों की सुरक्षा के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रभावित जिलों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल की टीम तैनात की गई हैं। राहत और बचाव की तैयारियों के लिए 27 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। राहत केंद्र में भोजन, पीने का पानी, इलाज और साफ-सफाई की व्यवस्था की जा रही है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। विजयवाडा से अल्लू मूरली की रिपार्ट के साथ समाचार कक्ष से अमीषा।


उधर, उडीसा के दक्षिणी जिलों में चक्रवात के प्रभाव से तेज वर्षा हो सकती है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि राज्य सरकार ने राहत और बचाव कार्यों के व्‍यापक प्रंबंध किए हैं।

मौसम विभाग ने कल गंजाम, गजपति, रायगढ़ा, कोरापुट और मलकानगिरी जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। भारी बारिश के कारण जलभराव, अचानक बाढ़ और भूस्खलन हो सकता है, जबकि तेज हवाओं से बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो सकती हैं और संचार व्यवस्था बाधित हो सकती है। राज्य सरकार ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। बचाव दल अलर्ट पर है, छह जिलों के शैक्षणिक संस्थान कल और परसों बंद रहेंगे। इस बीच, रेलवे ने कई सेवाएं रद्द कर दी हैं और कुछ अन्य सेवाओं में बदलाव किया है, जिनमें हीराखंड एक्सप्रेस भी शामिल है, जो जगदलपुर के बजाय रायगढ़ा तक ही जाएगी। प्रकाश दास, आकाशवाणी समाचार, भुवनेश्वर।


उधर, उडीसा के दक्षिणी जिलों में चक्रवात के प्रभाव से तेज वर्षा हो सकती है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि राज्य सरकार ने राहत और बचाव कार्यों के व्‍यापक प्रंबंध किए हैं।

मौसम विभाग ने कल गंजाम, गजपति, रायगढ़ा, कोरापुट और मलकानगिरी जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। भारी बारिश के कारण जलभराव, अचानक बाढ़ और भूस्खलन हो सकता है, जबकि तेज हवाओं से बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो सकती हैं और संचार व्यवस्था बाधित हो सकती है। राज्य सरकार ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। बचाव दल अलर्ट पर है, छह जिलों के शैक्षणिक संस्थान कल और परसों बंद रहेंगे। इस बीच, रेलवे ने कई सेवाएं रद्द कर दी हैं और कुछ अन्य सेवाओं में बदलाव किया है, जिनमें हीराखंड एक्सप्रेस भी शामिल है, जो जगदलपुर के बजाय रायगढ़ा तक ही जाएगी। प्रकाश दास, आकाशवाणी समाचार, भुवनेश्वर।


दुबई ए.आई फेस्टिवल में भारत, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, कंप्यूटर विजन और इंटेलिजेंट डिजिटल समाधान के क्षेत्र में अपनी बढ़ती क्षमताओं का प्रदर्शन कर रहा है।

भारतीय प्रदर्शकों में एक प्रतिभागी राशि देशलेहरा ने बताया कि इस महोत्सव में उन्हें एआई कम्पनियों के साथ काम करने का अवसर मिला है।

हम मूल रूप से मध्य प्रदेश के इंदौर से हैं और पिछले 14 वर्षों से वहीं काम कर रहे हैं। हमने रायपुर में भी अपना विस्तार किया है। दुबई ए.आई. महोत्सव में शामिल होने से हमें ए.आई. से जुड़ी कंपनियों के साथ काम करने का अवसर मिला है। हम उनके साथ अपनी जीपीएस सेवाएं साझा कर सकते हैं, उनकी समस्याओं को समझकर समाधान तैयार कर सकते हैं।


नौवीं हॉकी पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत आज पंजाब में हो रही है।

जालंधर में आज से 2 नवंबर तक हर दिन 3 मैच होंगे, जिसमें एक मैच रोजाना शाम को फ्लड लाइट्स  में खेला जाएगा। फाइनल और सेमीफाइनल चार और पांच नवंबर को मोहाली स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारत और बांग्लादेश के बीच उद्घाटनी मैच कल शाम को खेला जाएगा, जबकि दिन में मलेशिया और चीन तथा जापान और दक्षिण कोरिया के बीच मैच होंगे। टीमें पहले ही पंजाब पहुंच चुकी हैं, इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में भाग लेने वाली हर टीम का सपना हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी विभिन्न जिलों के एक सप्ताह के दौरे के बाद कल जालंधर पहुंच चुकी हैं। राजेश बाली, आकाशवाणी समाचार, जालंधर।  


भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी-ट्वेन्टी अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट मैच आज वेलिंगटन में खेला जाएगा। पांच मैचों की श्रृंखला में भारत दो शून्‍य से आगे है। मैच भारतीय समय अनुसार दिन में साढ़े 12 बजे शुरू होगा।


धन्‍यवाद मुकेश, सर्वोच्‍च न्‍यायालय में निर्वाचन आयोग का एसआईआर पर अपना पक्ष रखने की खबर सभी अखबारों में प्रमुखता से है। हिन्‍दुस्‍तान की सुर्खी है- फार्म-सिक्‍स में बदलाव नहीं, सभी फैसले सर्वसम्‍मति से। दैनिक जागरण के अनुसार सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग ने हलफनामा देकर स्थिति साफ की। राजस्‍थान पत्रिका के मुताबिक चुनाव आयोग ने कहा-याचिका सुनने लायक नहीं, सीईसी को हटा नहीं सकते।

दैनिक जागरण की सुर्खी है- आत्‍मघाती ड्रोन और कम दूरी की रक्षा प्रणाली से सेना होगी चाक-चौबंद, स्‍वदेशी ए.ओ.डी.एस. नौसेना के जहाजों को आधुनिक एंटी-श‍िप मिसाइलों से बचाएगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान देते हुए पंजाब केसरी ने लिखा है- व्‍यक्तिगत मर्यादा की सीमाएं न लांघे, पीएम मोदी पर खड़गे की टिप्‍पणी पर रक्षा मंत्री की कड़ी प्रतिक्रिया।

दैनिक जागरण की सुर्खी है- ट्रंप के आलोचक लूला द सिल्‍वा ने जीता ब्राजील का राष्‍ट्रपति चुनाव, प्रधानमंत्री मोदी ने दी जीत की बधाई।

राजस्‍थान पत्रिका के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ब्रिक्‍स देशों के संसदीय प्रतिनिधिमंडलों से की मुलाकात। लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने कहा- युवाओं की आकांक्षाएं समझें, उनकी आवाज़ को जगह देना संसदों की जिम्‍मेदारी, चर्चा से आगे बढ़कर ठोस परिणाम जरूरी।

लोकसत्‍य की सुर्खी है- विपक्ष की रैली का जवाब देने मैदान में कूदी भाजपा, पहली नवम्‍बर से भाजपा शुरू करेगी पद यात्राएं, महीनेभर चलेंगी।

नवभारत टाइम्‍स की सुर्खी है- यमुना की लहरों पर मजेदार सैर, पांच सौ रूपए में बारह किलोमीटर का सफर, मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने कहा- छठ महापर्व से यमुना क्रूज सफारी शुरू करने की तैयारी, फूड कियोस्‍क, रेस्‍टोरेंट और किड्स जोन भी शामिल।

अमर उजाला का शीर्षक है- ई-हंड्रेड, अब सिर्फ इथेनॉल से चलने वाली कारों के लॉन्‍च का रास्‍ता साफ।


अंत में मुख्य एक बार फिरः-

  1. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज नई दिल्ली में ल‍िंटेंस्‍टाइन के कार्यवाहक राष्ट्राध्यक्ष, युवराज एलोइस से बातचीत करेंगे।
  2. प्रधानमंत्री आज शाम नई दिल्ली में उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
  3. निर्वाचन आयोग ने सर्वोच्च न्यायालय को बताया- मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए निर्धारित फॉर्म-6 में कोई संशोधन नहीं किया गया।
  4. बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अर्नब अत्यधिक गंभीर तूफान में बदला; आज शाम तक इसके और अधिक तीव्र होकर अत्यंत गंभीर तूफान में बदलने की आशंका।
  5. इस्राएल में संसदीय चुनाव के लिए मतदान आज।
  6. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच आज वेलिंगटन में